
इटावा–कुम्हावर मार्ग पर 2 मार्च तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि बसरेहर ब्लॉक के ग्राम इटगांव स्थित इटावा–कुम्हावर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के किलोमीटर 6 पर स्थित लघु सेतु की मरम्मत एवं वियरिंग रिप्लेसमेंट का कार्य स्वीकृत है। सेतु पर कार्य कराए जाने के कारण यातायात डायवर्जन आवश्यक हो गया है।
इटावा से कुम्हावर की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन लोकासई–कुनेरा मार्ग, इटावा–मैनपुरी मार्ग (राज्य मार्ग) तथा वैदपुरा–बसरेहर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) से किया जाएगा।
पूर्व में 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक डायवर्जन का अनुरोध किया गया था, किंतु कार्य 21 फरवरी को प्रारंभ नहीं हो सका। इसके बाद 24 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक डायवर्जन की अनुमति प्रदान करने का पुनः अनुरोध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा तथा उप जिलाधिकारी सदर इटावा से प्राप्त आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक यातायात, इटावा ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाकर भारी वाहनों का डायवर्जन कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी सदर ने भी पुष्टि की कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात संचालन में कोई व्यवधान नहीं है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 24 फरवरी 2026 के अनुसार, इटावा–कुम्हावर मार्ग के किलोमीटर 6 स्थित लघु सेतु की मरम्मत कार्य हेतु 2 मार्च 2026 तक उपरोक्तानुसार यातायात डायवर्जन की अनुमति प्रदान की गई है।
जनता से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।



