विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में हैंडपंप संचालन संधारण के लिए सेल गठित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में ग्रीष्मकाल के लिए हैण्डपंप संचालन संधारण के लिए सूखा सेल गठित किया गया है। सहायक यंत्री पीएचई उपखंड रायपुर ने बताया कि जनसुविधा के लिए सेल में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी प्राप्त शिकायतों को कार्यालय की पंजी में दर्ज कर निराकरण के लिए संविदाकार और उपयंत्री को अवगत कराएंगे। गठित सेल में यदुनाथ बौद्ध मोबाइल नम्बर 9229498445, अर्पित द्विवेदी मोबाइल नम्बर 7697885502, आनंदलाल चतुर्वेदी मोबाइल नम्बर 9981856980 तथा सूरज पटेल मोबाइल नम्बर 6266443266 को तैनात किया गया है। सेल से प्राप्त शिकायतों का निराकरण उपयंत्री आयुष नागर उपयंत्री सुधीर पटेल तथा संविदाकार लक्ष्मणेन्द्र शुक्ला द्वारा किया जाएगा।


