चना एवं मसूर फसलों के उपार्जन हेतु पंजीयन 16 मार्च तक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज,मध्य प्रदेश
मऊगंज . रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर फसलों का पंजीयन 20 फरवरी से आरंभ होकर 16 मार्च तक किया जायेगा। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने किसान भाईयों से अपेक्षा की है कि नियत तिथि तक अपनी फसल के उपार्जन के लिये पंजीयन करा लें।


