
सफलता की कहानी
दूर हुई परेशानी, घर आँगन मिल रहा स्वच्छ पानी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज जल जीवन मिशन के उदेश्य को चरितार्थ करती यह कहानी मऊगंज विकासखण्ड के ग्राम कुलबहेरिया की है। यह ग्राम जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक आम ग्रामीण गाँव की तरह है। इस ग्राम मे पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री सड़क है, गाँव के लोगो का आजीविका का मुख्य साधन खेती किसानी के साथ मेहनत मजदूरी भी है, कुलबहेरिया पठारी इलाके में बसा होने के कारण भूमिगत जल स्तर काफी नीचे है। इसी ग्राम में श्रीमती रजनी विश्वकर्मा भी अपने परिवार के साथ निवास करती है जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष है। उनके परिवार में कुल 5 सदस्य है। पति की मुत्यु हो जाने के कारण इनको ही परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ती है, जिससे इनका तथा इनके परिवार का जीवकोपार्जन होता है। हितग्राही के कथन अनुसार “ग्राम में पानी की बहुत समस्या थी” जिस कारण इनको गाँव के कुआ से पानी भर कर काम चलाना पडता था। हैण्डपंप का पानी पीने लायक न होने के कारण पहले सुबह से कुआ से पानी ला कर भोजन पकाने एवं बच्चों को स्कूल में छोडने के बाद ही वे काम के लिए जा पाती थी जिससे इनको बडे सुबह से ही पानी की व्यवस्था करनी पडती थी।
जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत इस ग्राम का चयन कर एक उच्चस्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया। साथ ही हर बसाहट में पाईप लाईन के माध्यम से जल का वितरण होने से ग्राम में अब पेयजल की समस्या समाप्त हो गयी है। अब ग्रामवासियों को घर में नल की टोटी से मीठा जल प्राप्त होने लगा है। विभाग द्वारा समय समय पर ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम के लागो को पेयजल संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जाती है। ग्रामवासी इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति ह्मदय से धन्यवाद करते है।


