किसान कल्याण पर्व में क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर किसान जीत सकते हैं ईनाम
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज एक मार्च 2026. मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं के लिए किसान कल्याण स्वाभीमान पर्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कृषि आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर किसान शानदार ईनाम जीत सकते हैं। यह प्रतियोगिता 15 मार्च तक आयोजित की जायेगी। कृषि आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर किसान प्रथम पुरस्कार के तौर पर ट्रेक्टर, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर बुलेट मोटर साइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर ई स्कूटर जीत सकेंगे। प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया जा सकेगा बेवसाइट www.veerbharatnyas.com में भाग लेकर किसान यह सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। पुरस्कार के विजेता का चयन लॉटरी से किया जायेगा। यह प्रतियोगिता केवल मध्यप्रदेश के किसानों व उनके परिजनों के लिए है।

