महिला दिवस पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा जिले में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि 8 मार्च को स्पोर्ट्स काम्पलेक्स रीवा में सुबह 10 बजे से महिलाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी। सुबह 10 बजे से 100 मीटर तथा 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 13 वर्ष से कम आयु, 13 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकेंगी। इनके लिए आयु वर्ग अनुसार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खेल अधिकारी ने महिलाओं तथा किशोरियों से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।


