प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ ले रहे हैं किसान
ड्रिप सिंचाई से उत्पादिकता में वृद्धि एवं मजदूरी में कम लागत आ रही है
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज,मध्य प्रदेश
मऊगंज . प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रति बूंद अधिक फसल का लाभ लेकर जिले के किसानों की उत्पादकता में वृद्धि तो हो ही रही है। साथ ही उन्हें मजदूरी का कम भुगतान करना पड़ रहा है। इस योजना से जिले के योगेन्द्रमणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, यदुवंश प्रसाद मिश्रा, कालू खान, कृपाशंकर द्विवेदी एवं दलवीर सिंह गोंड ने इस योजना से Ïस्प्रकलर व पाइप खरीद कर कम पानी में अधिक उपज लेकर जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है।
इस योजना में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 55 प्रतिशत और अन्य के लिए 45 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलती है जिससे 40 से 50 प्रतिशत तक उत्पादकता में वृद्धि एवं 60 से 70 प्रतिशत तक खरपतवार में कमी और मजदूरी की लागत में बचत होती है। आवेदन किसान आनलाइन पोर्टल dbt.mpdage.org पर तय समय सीमा में कर सकते है, उसके बाद लाटरी सिस्टम में किसानों के नाम आने पर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

