माह के प्रथम कार्य दिवस पर हुआ राष्ट्र गीत का सामूहिक गायन
मऊगंज . मऊगंज के कलेक्ट्रेट में माह के प्रथम कार्यदिवस पर सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन हुआ। सामूहिक राष्ट्रगीत गायन में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी सहित कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

