पूणेप्रशासनयात्रा

दुबई से अब तक पुणे जिले के 128 नागरिक सुरक्षित लौटे

दुबई से अब तक पुणे जिले के 128 नागरिक सुरक्षित लौटे

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे (विशाल सिंह ) दुबई गए पुणे जिले के नागरिकों में से अब तक 128 लोग सुरक्षित रूप से पुणे लौट चुके हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने दी।

जिलाधिकारी के अनुसार जिले के कुल 246 नागरिक दुबई गए थे। इनमें से कल 111 नागरिक पुणे वापस लौटे थे, जबकि आज 17 और नागरिक पुणे पहुंचे हैं। इस तरह अब तक कुल 128 नागरिक सुरक्षित वापस आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 28 नागरिकों की विमान यात्रा का समय पुनर्निर्धारित किया गया है और उन्हें जल्द ही भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं शेष 90 नागरिकों को अभी तक विमान टिकट उपलब्ध नहीं हो सका है। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दुबई में फंसे सभी नागरिकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास और समन्वय कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button