
सीतामढ़ी में सख्त ट्रैफिक चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे जिले में लागू किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में “रोको-टोको” अभियान के तहत हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। इस दौरान दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि शहर में दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

