
थाना दिवस पर एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा जनपद में माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बढ़पुरा एवं थाना पछायगांव पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान एसएसपी ने जन-शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



