प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

चीफ इंजीनियर ने पीएचई के उपयंत्री को किया निलंबित 

चीफ इंजीनियर ने पीएचई के उपयंत्री को किया निलंबित 

खटखरी में निर्माणाधीन टंकी गिरने पर उपयंत्री निलंबित 

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नलजल योजना से मऊगंज जिले के ग्राम खटखरी में निर्माणाधीन टंकी 27 मार्च को ध्वस्त हो गई। टंकी निर्माण में लापरवाही बरतने तथा गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर चीफ इंजीनियर पीएचई संजय कुमार अधवान ने उपयंत्री एपी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश दिए हैं। श्री तिवारी वर्तमान में सहायक यंत्री त्योंथर डिवीजन के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय अधीक्षण यंत्री कार्यालय रीवा निर्धारित किया गया है। श्री तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button