
इटावा: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक, 7122 नाम हटाने की तैयारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि नो-मैपिंग मतदाताओं और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से जुड़े मामलों की सुनवाई निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली गई है। समीक्षा के दौरान 7122 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए या जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। ऐसे नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।
बैठक के बाद सभी दलों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण भी किया गया।


