
बेलसंड एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों व लंबित मामलों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी,बिहार
सीतामढ़ी,पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बेलसंड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों एवं लंबित पर्यवेक्षण की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान कार्यों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



