अचल सम्पत्तियों के लिए नई गाइडलाइन एक अप्रैल से हुई लागू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा शासन के निर्देशों के अनुसार अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए तैयार नई गाइडलाइन एक अप्रैल से लागू हो गई है। इस संबंध में जिला पंजीयक श्रीमती संध्या सिंह ने बताया कि भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 के तहत अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण की कार्यवाही पूरी करके जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद इसे एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है। नई गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है। गाइडलाइन पंजीयन विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपीआईजीआर डॉट जीओभी डॉट इन पर उपलब्ध है।



