प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री 

रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री 

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

 

रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल गत दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में आयोजित भरत मुनि नाट्य महोत्सव में सम्मिलित हुए एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यहां के कवि एवं साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में गंगा-जमुनी संस्कृति के भाव जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में विभिन्न ऑडिटोरियम रचनाकर्मियों के नाट्य एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रदर्शन के गवाह बन रहे हैं, जहां से कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच भी मिल रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में इसी तरह के कार्यक्रम सतत होते रहेंगे। उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक तथा साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button