
फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी:महिला थाना कांड संख्या 68/25 में नामजद अभियुक्त जप्पन कुमार एवं चुनचुन भंडारी, निवासी टेढ़िया/महादेव, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार अधिपत्र विधिवत रूप से चस्पा किया गया।
उक्त प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 89, 316, 115, 116, 351, 352 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में संबंधित स्थानों पर इश्तिहार चस्पा कर अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में न्यायालय में उपस्थित न होने की स्थिति में अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



