
नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी:भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


