
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का रोको-टोको अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अभियान में सहयोग करें, ताकि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।



