पूणेखेलमहाराष्ट्र

अनाथ बच्चों के हाथों हुआ ‘सिंधी प्रीमियर लीग’ का उद्घाटन

अनाथ बच्चों के हाथों हुआ ‘सिंधी प्रीमियर लीग’ का उद्घाटन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पिंपरी-पुणे: सिंधी समाज की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता सिंधी प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण का उद्घाटन अनाथ बच्चों के हाथों किया गया। यह स्पर्धा 3 मई तक पिंपरी के मृणाल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन समारोह में उद्योगपति डब्बू आसवानी, श्रीचंद आसवानी, संयोजक नरेश नाशा, बिपीन दखनेजा, रोनक पंजाबी, अविनाश इसरानी, अंकुश मुलचंदानी, करण आसवानी, अवि तेजवानी, सोमेश गिडवाणी, कुणाल गुडेला, मनीष गेरेजा, यश थडानी, कंवल खियानी, गुलशन गंगवानी, कामेश पमनानी, पवन कोटवानी और मयूर तिलवानी सहित कई टीम मालिक और प्रायोजक उपस्थित रहे।

संयोजक बिपीन दखनेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिंधी समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, संस्कृति का संरक्षण करना और सामाजिक सेवा के माध्यम से जरूरतमंद संस्थाओं की सहायता करना है। पिछले सात वर्षों से यह लीग सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष टीमों के नाम सिंधी संस्कृति से जुड़े हैं, जबकि महिला टीमों के नाम नदियों पर आधारित हैं।

श्रीचंद आसवानी ने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सभी को जोड़ता है। यह प्रतियोगिता परिवारों को एक साथ लाने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल को ईमानदारी और टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।

 

उद्घाटन मुकाबलों में महिला वर्ग में झेलम क्वीन्स ने सिंधू स्टारलेट्स को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में हेमू कलानी ग्लैडिएटर्स ने एसएसडी फाल्कन्स को 40 रनों से पराजित किया।

महिला मुकाबले में झेलम क्वीन्स की कप्तान शीतल आसवानी ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए। जवाब में सिंधू स्टारलेट्स की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। गीत रांझानी को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पुरुष मुकाबले में चिराग दोडेजा और आदि लुल्लानी की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ग्लैडिएटर्स ने 86 रन बनाए। जवाब में फाल्कन्स की टीम 46 रन ही बना सकी। चिराग दोडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

महिला वर्ग:झेलम क्वीन्स – 45 ऑलआउट

सिंधू स्टारलेट्स – लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी

पुरुष वर्ग:हेमू कलानी ग्लैडिएटर्स – 86/5

एसएसडी फाल्कन्स – 46/8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button