प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

सर:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिवा गश्ती के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत ट्रिपलिंग करने वाले वाहन चालकों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जांच के दौरान सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button