
जल स्वावलंबी ग्राम योजना के कार्यों का जनपद सीईओ हनुमना ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . हनुमना जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने जल स्वावलंबी ग्राम योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिन्हांकित तालाबों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और उन नालों का परीक्षण किया जहाँ चेक डैम का निर्माण प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि ग्राम को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पूर्व में ही तैयार की जा चुकी है, जिसमें चेक डैम, स्टॉप डैम, तालाबों का जीर्णोद्धार, नालों पर जल संरचनाएं और रिचार्ज पिट जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। फील्ड विजिट के माध्यम से इन सभी प्रस्तावित स्थलों की तकनीकी उपयुक्तता का बारीकी से परीक्षण किया गया ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।



