प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

हाई स्कूल रामपुर रतनगवां में जल संरक्षण पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

हाई स्कूल रामपुर रतनगवां में जल संरक्षण पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल रामपुर रतनगवां में एक रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने जल संरक्षण पर आधारित आकर्षक पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी कला के माध्यम से छात्राओं ने पानी की हर बूंद को बचाने और भविष्य के लिए जल संचय के महत्व का संदेश दिया। रंगीन रंगों और चित्रों के जरिए छात्राओं ने जल संकट के समाधान और वर्षा जल संचयन जैसी तकनीकों को बखूबी प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button