प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल की सघन सुरक्षा जांच, बैंक व ATM पर बढ़ाई गई निगरानी

सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल की सघन सुरक्षा जांच, बैंक व ATM पर बढ़ाई गई निगरानी

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान;सीतामढ़ी, बिहार

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बैंकिंग प्रतिष्ठानों, ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के तहत गश्ती दल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। सुरक्षा मानकों की जांच के साथ-साथ संबंधित संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button