
सोनबरसा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से 792 लीटर देसी नेपाली शराब बरामद
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से कुल 792 लीटर देसी नेपाली शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में देसी नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


