प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधायक श्री पटेल की उपस्थिति में ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गयी

विधायक श्री पटेल की उपस्थिति में ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गयी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज,मध्यप्रदेश

मऊगंज . जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत पुनरीक्षित एकल ग्राम नल जल योजना का कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल की उपस्थिति में हनुमना जनपद के ग्राम शाहपुर एवं मिसिरगवां में एकल ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांरित की गयी। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात है। अब उन्हें नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर पेयजल का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में सीईओ जनपद हनुमना सुरभि श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button