बिहारराज्य

चंदन सिंह 6 साल की लंबी हिरासत के बाद मसौढ़ी कोर्ट से बरी, 20 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला

चंदन सिंह 6 साल की लंबी हिरासत के बाद मसौढ़ी कोर्ट से बरी, 20 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पटना, बिहार

पटना (मसौढ़ी): लगभग 20 वर्ष पुराने एक आपराधिक मामले में चंदन सिंह को मसौढ़ी कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह असफल रहा।

जानकारी के अनुसार, मामले में कुल 13 गवाह पेश किए गए थे, जिनमें से केवल 3 गवाहों के बयान ही रिकॉर्ड में प्रभावी पाए गए। शेष गवाहों के बयान या तो विरोधाभासी थे या पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके।

चंदन सिंह को इस मामले में लगभग 6 वर्षों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। लंबे समय बाद आए इस फैसले से उनके परिवार और समर्थकों में राहत की भावना देखी जा रही है।

अदालत के निर्णय के बाद कानूनी प्रक्रिया में अभियोजन की कमजोरियों और लंबे समय तक चली सुनवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button