प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेला 22 अप्रैल को सतपुड़ा आई.टी.आई. में

रोजगार मेला 22 अप्रैल को सतपुड़ा आई.टी.आई. में

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज, मध्यप्रदेश

 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत सतपुड़ा आई.टी.आई. मऊगंज में 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 11 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

 

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में धूत ट्रांन्समिशन प्रा. लिमि. पुणे महाराष्ट्र, संजीव ऑटो प्रा. लि. वालुज महाराष्ट्र, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा. लि. रीवा, कास्ट एनएक्स प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.), प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, जेके टायर्स मुरैना तथा तथा बंसल वायर इन्डस्ट्रीज लि. ग्रेटर नोयडा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button