
सीतामढ़ी पुलिस की पहल से महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
रिपोर्ट::विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया गया है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याएँ पूरी गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही हैं।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक प्राप्त आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर राहत और न्याय मिल सके। इस पहल से महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को गति मिली है।


