मुंबईप्रशासनमहाराष्ट्र

मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहाय्यता निधी कक्ष अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहाय्यता निधी कक्ष अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई,महाराष्ट्र 

मुंबई,: मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहाय्यता निधी कक्ष को अब आधुनिक डिजिटल प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे यह केवल आर्थिक सहायता का माध्यम न रहकर रुग्ण, रुग्णालय और शासन को जोड़ने वाला एक प्रभावी प्लेटफॉर्म बन गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथीगृह में इस नई ऑनलाईन प्रणाली का लोकार्पण किया।

इस नई व्यवस्था के तहत राज्य की विभिन्न आरोग्य योजनाओं का एकत्रिकरण किया जाएगा और पहली बार वॉर रूम की स्थापना की गई है, जिससे निर्णय प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह प्रणाली मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब मरीजों को आवेदन की स्थिति एसएमएस और लिंक के माध्यम से रियल टाइम में प्राप्त होगी तथा कई मामलों में केवल आठ घंटे के भीतर आर्थिक सहायता की मंजूरी दी जाएगी।

इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया गया है तथा रुग्णालयों के माध्यम से ही ऑनलाईन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आधार और अन्य दस्तावेजों की डिजिटल जांच भी की जाएगी।

सरकार ने 3000 से अधिक सरकारी और निजी रुग्णालयों को इस व्यवस्था से जोड़ा है, जिससे मरीजों को उपचार में तेजी और सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button