चारचाकी वाहनों के लिए नोंदणी क्रमांक की नई श्रृंखला जारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे, महाराष्ट्र
पुणे, : पिंपरी चिंचवड उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय द्वारा जल्द ही दुचाकी वाहनों के लिए ‘एनएच’ नई नोंदणी श्रृंखला शुरू की जा रही है। इसी क्रम में चारचाकी वाहन मालिकों के लिए आकर्षक एवं पसंदीदा नोंदणी क्रमांक तीन गुना शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके लिए इच्छुक वाहन मालिकों को 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक निर्धारित आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य पहचान व पते के दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां अनिवार्य होंगी।
23 अप्रैल को क्रमांक की सूची कार्यालय सूचना पट्ट पर जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक आवेदकों द्वारा अधिक बोली लगाए जाने पर उसी दिन दोपहर 3.30 बजे नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम आवंटन किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक बार आरक्षित किया गया नोंदणी क्रमांक बदला नहीं जा सकेगा तथा निर्धारित 180 दिनों के भीतर वाहन पंजीकरण न होने पर वह क्रमांक स्वतः रद्द कर दिया जाएगा। शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा।

