पूणेमहाराष्ट्रराज्य

पुणे ऑब्स्टेट्रिक अँड गायनॅकोलॉजिकल सोसायटी की नई कार्यकारिणी ४१ वे इन्स्टॉलेशन सीएमई का भव्य समारोह संपन्न

पुणे ऑब्स्टेट्रिक अँड गायनॅकोलॉजिकल सोसायटी की नई कार्यकारिणी ४१ वे इन्स्टॉलेशन सीएमई का भव्य समारोह संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  पुणे ऑब्स्टेट्रिक अँड गायनॅकोलॉजिकल सोसायटी (पीओजीएस) के ४१ वे इन्स्टॉलेशन सीएमई का भव्य समारोह हालही में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुआ. इस दौरान नए कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ. प्रख्यात शिक्षणतज्ज्ञ और बारामती शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के पूर्व विभागप्रमुख डॉ. उमा वानखेडे इन्होने पीओजीएस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली.उनके साथ ही प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चारुलता बापये ने सचिव पद ग्रहण किया. नई कार्यकारिणी में डॉ. वैजयंती पटवर्धन (उपाध्यक्ष), डॉ. मीनाक्षी देशपांडे (कार्यकारी उपाध्यक्ष), डॉ. अर्चना पुंगलिया (क्लिनिकल सेक्रेटरी) और डॉ. अमोल लुंकड (खजिनदार) इनका समावेश है.

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्र-कुलपति डॉ. विद्या येरवडेकर, विशेष अतिथि के रूप में द फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) के अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल और एएमओजीएस के अध्यक्ष डॉ. अमेय पुरंदरे सहित अन्य मान्यवर व्यक्ति उपस्थित थे. इसके साथ ही पुणे शहर के सभी पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात स्त्रीरोग विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

 

इसी अवसर पर “ प्रगती २०२६ – स्टे करंट, स्टे अहेड” इस ज्ञानवर्धक शैक्षणिक परिषद का भी उद्घाटन किया गया. इस परिषद में विभिन्न चर्चा सत्र, विचारप्रवर्तक वाद-विवाद सत्र, दैनिक क्लिनिकल प्रैक्टिस के लिए मार्गदर्शन, प्रोफेसर अंजनेयुलू ओरेशन और डॉ. ए. वी. उमराणीकर ओरेशन इनका समावेश था.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button