पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण: डुप्लीकेट नामों का सत्यापन शुरू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, अपर जिलाधिकारी (वि/रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ के निर्देशानुसार पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025-26 के तहत डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में संभावित एक से अधिक बार दर्ज मतदाताओं के नामों का De-Duplication (दोहरे नाम हटाने) का कार्य आयोग की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा।
बीएलओ के लिए प्रमुख निर्देश:
सभी बीएलओ डुप्लीकेट नामों का गंभीरता से सत्यापन सुनिश्चित करें।
जिन मतदाताओं का नाम, पिता/पति/माता का नाम और लिंग समान है, उनके सही पाए जाने पर आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज किए जाएं।
एक जैसे नाम वाले मतदाताओं के आधार के अंतिम 4 अंकों की पुष्टि पारदर्शिता के साथ की जाए।
लापरवाही, अनुपस्थिति या शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ/पर्यवेक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने इस कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।



