इटावा में सुरक्षा सेवाओं हेतु रोजगार शिविर आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी कि सूरत (गुजरात) स्थित ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के सहयोग से जनपद में सुरक्षा कार्यों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में संबंधित विकास खंडों को आवश्यक सहयोग देने और ग्राम पंचायतों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शिविरों में इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्रदान किया जाएगा।
शिविरों की तिथियां व स्थान इस प्रकार हैं:
बसरेहर – 04 मई 2026 (सोमवार)
बढ़पुरा – 08 मई 2026 (शुक्रवार)
जसवंतनगर – 14 मई 2026 (गुरुवार)
महेवा – 19 मई 2026 (मंगलवार)
ताखा – 26 मई 2026 (मंगलवार)
भरथना – 01 जून 2026 (सोमवार)
सैफई – 05 जून 2026 (शुक्रवार)
चकरनगर – 10 जून 2026 (बुधवार)
जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।



