पूणेमहाराष्ट्रराज्य

बौद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पुणे में भव्य संघदान व लेणी प्रदर्शन का आयोजन

बौद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पुणे में भव्य संघदान व लेणी प्रदर्शन का आयोजन

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे में बौद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भीम छावा संघटना के तत्वावधान में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे धम्म ध्वजारोहण से होगी। इसके पश्चात 11 बजे भिक्खू संघ को भोजनदान, 12 बजे सार्वजनिक भोजनदान तथा दोपहर 1:15 बजे संघदान एवं धम्मदेशना का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 1:30 बजे लेणी (गुफा) प्रदर्शन का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 2 बजे उपस्थित मान्यवरों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नागघोषजी महाथेरो करेंगे। लेणी प्रदर्शन का उद्घाटन पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर के हाथों होगा।

कार्यक्रम के मुख्य निमंत्रक भीम छावा संघटना के संस्थापक अध्यक्ष शामभाऊ गायकवाड हैं। विशेष सहयोग नगरसेवक अरविंद शिंदे द्वारा प्रदान किया गया है। इसके अलावा के.बी. मोटघरे (विश्वस्ताध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा, पुणे), प्रदीप गायकवाड, निलेश आल्हाट, राहुल तायडे, महिपाल वाघमारे, सुजित यादव, धनंजय कांबळे, कवि प्रभू सुनगर और बाबासाहेब सोनवणे सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालु बौद्ध उपासक-उपासिकाओं से अनुरोध किया है कि वे सफेद वस्त्र धारण कर इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button