पूणेमहाराष्ट्रराज्य

गोदा से नर्मदा: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026

गोदा से नर्मदा: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026

महाराष्ट्र में किसानों के लिये पानी की कमी को दूर करने का उपाय पूरा- राधाकृष्ण विखे पाटिल

 

गोदा से नर्मदा’ पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर जल यात्रा का छत्रपति संभाजीनगर में भव्य स्वागत

महायुति सरकार दूरदर्शी सोच वाले क्रांतिकारी फैसले ले रही- आशुतोष काले

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :छत्रपति संभाजीनगर,: महाराष्ट्र 

छत्रपति संभाजीनगर,:  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों, विचारों और उनकी समृद्ध विरासत को लोगों तक पहुंचाने के लिये “गोदा से नर्मदा” तक जाने वाली पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026 शिरडी के अपने पहले पड़ाव से निकल कर छत्रपति संभाजीनगर पहुंची जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य के किसानों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में उनके लिये पानी की कमी को पूरा करने के लिये सीएम श्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने ऐसे ठोस उपाय कर लिये हैं जिससे उनका जीवन खुशहाल होगा।

इस मौके पर श्री विखे पाटिल ने किसानों से सीधे बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य में पानी की कमी को देखते हुए, मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्रजी फडणवीसजी के काबिल नेतृत्व में पश्चिमी चैनल की नदियों का पानी गोदावरी की कमी वाली घाटी में मोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है, और इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेंडर का प्रोसेस दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। श्री विखे पाटिल ने सभी को पक्का यकीन दिलाया कि यह फैसला किसानों की पानी की समस्या के लंबे समय के संकट को पूरा करने का ठोस हल होगा, और जल संरक्षण की दिशा में उनकी सरकार के ये फैसले विकसित महाराष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

 

इस दौरान कोपरगांव के विधायक श्री आशुतोष काले ने अपने इलाके में जल यात्रा का स्वागत किया,जहां बड़ी संख्या में सिटिज़न एक्टिविस्ट की मौजूदगी में जल यात्रा को ज़बरदस्त प्रतिसाद मिला। उन्होंने ने कहा कि राज्य में पानी की कमी को देखते हुए, मुख्यमंत्री फडणवीसजी के नेतृत्व में महायुति सरकार दूरदर्शी और क्रांतिकारी फैसले ले रही है।

यात्रा के आगमन पर श्री विखे पाटिल ने छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के वैजापुर में शिवसेना सांसद प्रो. रमेश बोरनारे द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। यहां स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी थी और उनमें लोकमाता अहिल्यादेवी की इस जलयात्रा को लेकर खासा उत्साह था।

 

श्री विखे पाटिल ने वैजापुर तालुका में पानी और सिंचाई से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विखे पाटिल ने श्री बोरनारे की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नहर की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए ज़रूरी सभी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button