प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

वर्षा से बचाव के लिए उपार्जन केन्द्रों में की गई आवश्यक व्यवस्था

वर्षा से बचाव के लिए उपार्जन केन्द्रों में की गई आवश्यक व्यवस्था

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन प्रारंभ हो गया है। जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किसानों का गेंहू उपार्जित किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी तीन-चार दिनों में भी वारिश की आशंका है अत: उपार्जन केन्द्रों में पानी के बचाव की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। आज हुई असमय वर्षा से गेंहू के बचाव के लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थायें की गयी। उपार्जित गेंहू को पॉलीथीन से ढ़ककर सुरक्षित रखने के उपाय सुनिश्चित कराये गये। इसी के साथ अधिकारियों द्वारा विभिन्न खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वर्षा से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button