
दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
महिला थाना कांड संख्या 03/26 के तहत दर्ज हत्या के प्रयास एवं दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



