
किशोर देसाई फाउंडेशन की ओर से ॲम्ब्युलन्स का लोकार्पण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, :किशोर पंप्स के अध्यक्ष श्री. किशोर देसाई ने ‘किशोर देसाई फाउंडेशन’ के माध्यम से फलटन परिसर के नागरिकों की सेवा के लिए ॲम्ब्युलन्स दान की. इस ॲम्ब्युलन्स का लोकार्पण पुणे में प्रख्यात वैद्यकीय विशेषज्ञ डॉ. सुहृद सरदेसाई इनके हाथो किया गया. इस मौके पर किशोर देसाई, भाग्यश्री देसाई, सिद्धार्थ देसाई और अमृता देसाई उपस्थित थे.
किशोर देसाई फाउंडेशन की माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी की सप्लाई व शुद्धीकरण के साथ-साथ सौरऊर्जा के क्षेत्र में विविध उपक्रम आयोजित किए जाते है.
इस मौके पर डॉ. सरदेसाई ने कहा, “मेडिकल इमरजेंसी में हर पल बहुत ज़रूरी होता है. हमें विश्वास है कि यह ॲम्ब्युलन्स फलटन जैसे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बहुत उपयुक्त होगी. इमरजेंसी स्थिति में यह ॲम्ब्युलन्स फलटन के २५० किमी परिसर के अंदर कार्यरत रहेगी।



