इटावाउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर/वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन सम्पन्न ।

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर/वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन सम्पन्न ।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :इटावा उत्तर प्रदेश 

वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर/वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन सम्पन्न ।

 

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पुलिस महानिदेशक जी0एस0ओ0 उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में आयोजित वामा वेलनेस कैम्प

कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 03.05.2026 को *वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव* (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ) के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन इटावा परिसर में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक  डॉ0 राज कुमार अपनी टीम सहित उपस्थित रहे, जिनके द्वारा पुलिस लाइन परिसर में निवासरत पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांचें संपन्न करायी गयीं तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोगों की रोकथाम, उपचार एवं स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण, जागरूकता संवर्धन एवं सुलभ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइंस/जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

इटावा पुलिस परिवार के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक उत्थान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button