पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

ग़ज़ल-गीतों के जरिए महानायकों को श्रद्धांजलि

ग़ज़ल-गीतों के जरिए महानायकों को श्रद्धांजलि

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘विश्वभूषण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक समिति’ द्वारा आयोजित ‘बुद्ध धम्म संध्या’ कार्यक्रम में ग़ज़ल और गीतों के माध्यम से गौतम बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। पुणे विश्वविद्यालय स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार में हुए इस कार्यक्रम को दर्शकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला।

कार्यक्रम में “वंदितो तुला मी गौतमा”, “मुक्ति दिन हा मानवतेचा” जैसे गीतों के जरिए करुणा, समानता और मानवता का संदेश दिया गया। वरिष्ठ ग़ज़ल गायक अशोक गायकवाड और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से माहौल भावुक बना दिया।

इस अवसर पर परशुराम वाडेकर, सुनीता वाडेकर, डॉ. एस. एन. पठाण और सनी निम्हण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के जरिए बुद्ध और आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button