विजनेसपूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

बार्टी संस्था की ओर से सार्वजनिक अपील

बार्टी संस्था की ओर से सार्वजनिक अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (बार्टी), पुणे द्वारा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संस्था के अनुसंधान विभाग के माध्यम से “माता भीमाई आंबेडकर: जीवन संघर्ष एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के व्यक्तित्व निर्माण में योगदान – एक अध्ययन” विषय पर शोध परियोजना प्रारंभ की गई है।

उक्त शोध विषय से संबंधित जानकारी रखने वाले शोधकर्ता, विद्वान, विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकों से अनुरोध है कि उनके पास उपलब्ध मौखिक जानकारी, दस्तावेज, लेख, शोध पत्र, पुस्तकें आदि उपलब्ध कराएं, ताकि इस शोध परियोजना की गुणवत्ता को और अधिक समृद्ध किया जा सके।

इच्छुक व्यक्ति अपनी जानकारी 31 मई 2026 तक researchbarti2022@gmail.com इस ई-मेल पर भेज सकते हैं या फिर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (बार्टी), 28, क्वीन्स गार्डन, कैंप, पुणे – 411001 इस पते पर डाक द्वारा अथवा कार्यालयीन समय में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।

संस्था ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में होने वाले किसी भी प्रकार के खर्च जैसे कि ज़ेरॉक्स, डाक या यात्रा भत्ता आदि का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी को पूर्ण सम्मान के साथ, उचित संदर्भ सहित शोध परियोजना में शामिल किया जाएगा।

यह अपील बार्टी संस्था के अनुसंधान विभाग की ओर से जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button