बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया।

 

इंदरवा पंचायत में बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को पोशाक, बच्चियों को प्रोत्साहन राशि व अन्य समानों का वितरण किया गया।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान;सीतामढ़ी बिहार

 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज फील्ड भ्रमण के दौरान सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत इंदरवा पंचायत के नरकटिया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पीएससी प्रभारी को निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एप्रोच पथ को मोटरेबल बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने हेल्थ विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रखंड स्थित सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को 24 घंटे के अंदर चालू करना सुनिश्चित किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिया कि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सभी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने एवं रोस्टर के अनुसार सेवाएं संचालित करने को कहा।

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच (ANC) तथा टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का निर्देश दिया।

केंद्र पर आने वाले मरीजों के पंजीकरण एवं उपचार की समुचित रिकॉर्ड संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

साफ पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाल विकास परियोजना, सोनबरसा अंतर्गत इंदरवा हाई स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए पोशाक का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीमावर्ती प्रखंडों में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं कन्या जन्म दर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत एक परिवार की अधिकतम दो बच्चियों तक ₹2000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही 6 माह तक की बच्चियों के लिए बेबी किट (क्रीम, साबुन, शैम्पू, बॉडी वॉश, बेबी ऑयल, पाउडर आदि) का भी वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल न केवल बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में भी सुधार लाएगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र लाभुकों तक इसका लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button