
सूर्यदत्त जूनियर कॉलेज का बारहवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम
कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी – प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे: सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में घोषित परिणामों में कॉलेज ने 100 प्रतिशत परिणाम की परंपरा को बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
कॉलेज की एमसीवीसी शाखा का परिणाम 100 प्रतिशत, विज्ञान शाखा का 97 प्रतिशत, वाणिज्य शाखा का 90 प्रतिशत तथा कला शाखा का 88 प्रतिशत रहा।
मेधावी छात्र-छात्राएं:
विज्ञान शाखा में तन्मय अनिकेत जहागीरदार (89.67%) प्रथम, इशिता समीर पाटील (88.17%) द्वितीय और ऋतुजा प्रताप मगर (88%) तृतीय स्थान पर रहीं।
वाणिज्य शाखा में वरुण हर्षद जहागीरदार (89.67%) प्रथम, दिलीप सावराम सोलंकी (85.67%) द्वितीय और ऋषभ अरविंद चौहान (84.33%) तृतीय रहे।
कला शाखा में गौरी विवेक देशपांडे (89.83%) प्रथम, अमूल्य लक्ष्मण सोनार (82.67%) द्वितीय और निशी संजय मावडिया (81.67%) तृतीय स्थान पर रहीं।
एमसीवीसी शाखा में एलिजाह मेनेजस (69.67%) प्रथम, ओम अमोल शिंदे एवं जय ऋषिकेश रेळेकर (67.33%) द्वितीय तथा अजय बालासाहेब नागरे (64%) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान शाखा की छात्रा दिव्या प्रकाश भरेकर ने गणित और सांख्यिकी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया तथा प्राचार्या डॉ. किरण राव ने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना की।
प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प सफलता के मुख्य आधार हैं। छात्रों ने निरंतर प्रयासों और सही मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। संस्था भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास और बेहतर करियर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
संस्था की ओर से बताया गया कि सभी सफल विद्यार्थियों का जल्द ही सम्मान किया जाएगा, जिसमें उन्हें नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए

