
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पुणे में फिजिओथेरपी विभाग शुरू
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी,पुणे शाखा द्वारा 8 मई वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर कॅम्प के रेड क्रॉस हाऊस में नए फिजिओथेरपी विभाग का उद्घाटन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों और नागरिकों को सुलभ और किफायती दरों पर फिजिओथेरपी और रिहॅबिलिटेशन सेवाएं उपलब्ध कराना है.
वर्ल्ड थॅलेसेमिया डे और वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर युनायटेड इन ह्युमॅनिटी की संकल्पना के अंतर्गत यह उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ.इस कार्यक्रम को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.विक्रम फाटक,उपाध्यक्ष मॅब्रिन नानावटी,मानद सचिव प्रा.आर.व्ही.कुलकर्णी और व्यवस्थापन समिती सदस्य उपस्थित थे.इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के फिजिओथेरपी विभाग के नूतनीकरण के लिए एंट्राटा कंपनी ने समर्थन प्रदान किया है. उद्घाटन समारोह के अवसर पर एंट्राटा के अध्यक्ष और रेड क्रॉस व्यवस्थापन समिति के सदस्य राकेश रामचंदानी उपस्थित थे.
मानवतावादी कार्य, रक्तदान,स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समय पर की जानेवाली जांच और समुपदेशन के माध्यम से थॅलेसेमिया प्रतिबंध के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाजहित में स्वास्थ्य सहायता संबंधी उपक्रमों का विस्तार करने के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता व्यक्त की.


