प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला जनगणना अधिकारी ने गणना कार्य का किया निरीक्षण

जिला जनगणना अधिकारी ने गणना कार्य का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . डिजिटल जनगणना कार्य को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया। रायपुर तहसील के चोरगड़ी और कोष्टा, हुजूर तहसील के इटौरा गांव का जिला जनगणना अधिकारी ने निरीक्षण किया।

डिप्टी कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों और प्रगणकों से जानकारी ली तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि डिजिटल जनगणना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए कार्य में और अधिक गति लाते हुए पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ इसे समय सीमा में पूरा किया जाए। प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किए जाने से जिले में डिजिटल जनगणना अभियान में गति आयी है तथा अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि जनगणना कार्य बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button