फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए लगाए जा रहे हैं विशेष शिविर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों के सभी खसरा नम्बर एग्रीस्टेक पोर्टल पर दर्ज करके किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसके आधार पर ही किसानों को किसान सम्मान निधि का भुगतान किया जा रहा है। रीवा जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए 20 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के आयोजन के लिए तहसीलवार स्थल और तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि सभी एसडीएम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन कराएं। शिविरों के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शिविर में उपस्थित रहकर किसानों के समस्त खसरे को फार्मर आईडी से लिंक कराएं। सभी छूटे हुए किसान अपने आधार कार्ड, खसरा और खतौनी की प्रति, मोबाइल नम्बर तथा समग्र आईडी के साथ शिविर में शामिल होकर छूटे हुए खसरा नम्बर आईडी से लिंक करा लें।
18 मई को यहाँ लगेंगे शिविर – फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 18 मई को तहसील सिरमौर में राजगढ़, सुरवार, दुलहरा, शाहपुर, उमरी, जामू, मझियार, झिरिया, सथिनी, मझिगवां, सेमरा, बेढ़ौआ, टेहरा, सिसवा, मदरी, पताई, भौखरीखुर्द तथा पनगड़ी में शिविर लगेंगे। तहसील त्योंथर में फुलदेउर, नौबस्ता, टगहा, कैथी, पचकठा, कोनियाकला, कुठिला, गंगतीरकला, राजापुर, बरेठीकला, मांगी, कोरांव, अमिलिया, सोनौरी, ढगरा, बारीकला, चौरानानकार, नौढ़िया तथा ककरहा में शिविर लगेंगे। तहसील जवा में मदरी, कोटा, सोहावलखुर्द, छतैनी, कोटवा, बौसैया, अतरैला, रमगढ़वा, भिटौहा, टिकैतनपुरवा, बरहुला, चौखण्डी, डगडैया, नगमा, नीमा, भनिगवां, जनकहाई कला तथा सितलहा में शिविर लगेंगे। तहसील मनगवां में अमहा, पहरखा, बेला, टिकुरी, घुचियारी, सलैया, छिउला, जोड़ौरी, कंदैला, दुबगवां, टिकुरी, सथिनी, रघुनाथगंज, ढाढर, उलहीकला तथा उलहीखुर्द में शिविर लगेंगे। तहसील सेमरिया में थनवरिया, करमई, खारा, अटरिया, पुरवा, खम्हरिया, हिनौता, बरवाह, सुकवार, पटना, मोहरबा एक तथा दो, धरी और खड्डा में शिविर लगेंगे। तहसील हुजूर ग्रामीण में गगहरा, बरा, हरिहरपुर, इटहा, बहुरीबांध, अमवा, बांसी, बैसा, पड़ोखर, डिहिया नरसिंहपुर, बांसा, गहिरा, मड़वा, गोविंदगढ़, भिटवा, जेरूका, पैपखरा, कुल्लू तथा लपटा में शिविर लगेंगे। हुजूर नगर तहसील में मुगुरहाई, रौसर तथा भटलो में शिविर लगेंगे। तहसील गुढ़ में गौरा, अमवा, जरहा, तमरादेश, अमिरती तथा पांती में शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए तैनात किया गया
है।



