मनोरंजनरीवा

जनकल्याण और सुराज का अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने रोपे पौधे

जनकल्याण और सुराज का अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने रोपे पौधे

रीवा( वि.स.): देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश में जनकल्याण और सुराज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन वृक्षारोपण तथा टीकाकरण महाअभियान के कार्यक्रम आयोजित किये गये। अभियान के तहत नगर निगम रीवा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में 71 पौधे रोपित किये गये। विक्रम पुल मार्ग में कृषि महाविद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मार्ग के किनारे पौधरोपण किया। कार्यक्रम में आम, नीम, मुनगा, पुत्रजीवा, पीपल, जामुन तथा अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नवागत पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने भी पौधे रोपित किये।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके जन्मदिन से लेकर 7 अक्टूबर तक जनकल्याण और सुराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। रीवा नगर निगम ने अभियान के तहत वृक्षारोपण का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया है। रीवा तेजी से विकसित हो रहा है। रीवा को हरा-भरा शहर बनाने के लिये इस वर्ष 10 हजार से अधिक पौधे रोपित किये जा रहे हैं। शहर के हर नागरिक की भागीदारी से ही शहर हरा-भरा बनेगा। पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने नगर निगम के अधिकारियों को रोपित पौधों की सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री रमेश सिंह तथा नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button