पूणेमहाराष्ट्र

अपोलो हॉस्पिटल्स पुणे में मदर्स डे पर “अपोलो नेस्ट – जर्नी टू मदरहुड” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

अपोलो हॉस्पिटल्स पुणे में मदर्स डे पर “अपोलो नेस्ट – जर्नी टू मदरहुड” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे : मदर्स डे के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स पुणे में मातृत्व को समर्पित विशेष कार्यक्रम “अपोलो नेस्ट – जर्नी टू मदरहुड” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मातृत्व, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पुणे की अनेक महिलाओं और होने वाली माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक एवं मीरा नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. सुनीता पोटे, देश की पहली महिला ऑटो रिक्शा चालक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शीला दावरे तथा अभिनेता सिद्धार्थ चांदेकर की माता सीमा चांदेकर शामिल थीं। सभी अतिथियों का मातृत्व, सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स की सीईओ डॉ. मनीषा करमरकर ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था के हर चरण में उचित स्वास्थ्य सेवा और भावनात्मक सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “अपोलो नेस्ट – जर्नी टू मदरहुड” कार्यक्रम का शुभारंभ रहा। यह विशेष पहल गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के बाद तक संपूर्ण चिकित्सा, मानसिक और शारीरिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

इस कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नवजात शिशु विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञ, स्तनपान सलाहकार, मनोचिकित्सक और फिजियोथेरपी विशेषज्ञों की टीम शामिल है, जो महिलाओं को संपूर्ण मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान मदर्स डे के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, गेम्स, नेल आर्ट, मेकअप और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।

 

अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा कि “अपोलो नेस्ट” जैसे उपक्रमों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को मातृत्व के हर चरण में बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button