साढ़े तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों को क्षमता निर्माण एवं विकास प्रशिक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, “ऑफ सिंदूर” अभियान के अंतर्गत “ऑफ अभ्यास” कार्यक्रम के तहत 360 स्वयंसेवकों को “क्षमता निर्माण एवं विकास प्रशिक्षण” प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह विभाग एवं राज्य गृह विभाग की ओर से शासन के तहत उपनियंत्रक नागरी संरक्षण दल द्वारा सेवाभवन, पांडुरंग कॉलोनी, एरंडवणे में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ऋषिकेश रावले, प्रताप भोसले, शैलेंद्र मराठे, निशाद मंगळुरकर तथा विठ्ठल बनोटे सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण सत्र में स्वयंसेवकों को बताया गया कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में जहां थलसेना, नौसेना और वायुसेना सीमा पर अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं, वहीं नागरिकों के बीच नागरी संरक्षण दल की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपात एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
सहायक उपनियंत्रक नागरी संरक्षण अर्जून कुऱ्हाडे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को प्रशिक्षण एवं जनजागरण से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

